{"_id":"5755bdb24f1c1be6209c55d1","slug":"collission-between-car-in-chandigarh-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के लिए निकले थे, शहर में ही टकराईं कारें, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा के लिए निकले थे, शहर में ही टकराईं कारें, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार रात को सेक्टर 46/47/48/49 लाइट प्वाइंट पर हुआ। हादसे के बाद दूसरा कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सेक्टर 49 पंजाब विधानसभा सोसायटी में रहने वाली नरेंद्र कौर (45) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नरेंद्र कौर परिवार के साथ सेक्टर 49 घर से मथुरा मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक महिला के पति अनमोल रतन मल्होत्रा ने शिकायत में बताया कि वह पत्नी नरिंद्र कौर व अन्य सदस्यों के साथ कार में होकर मथुरा जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह कार में सेक्टर 46/47/48/49 लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अनमोल सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर सेक्टर 32 अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने नरिंद्र कौर को देखते ही मृत बता दिया। पुलिस ने अनमोल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।