फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   collision of theft car with forensic team vehicle, 3 police staff and 2 theif injured

चोरी की गाड़ी से चोरों ने फोरेंसिक टीम की गाड़ी में मारी टक्कर

Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
collision of theft car with forensic team vehicle, 3 police staff and 2 theif injured
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

गाड़ी चोरी कर भाग रहे आरोपियों ने चोरी की गाड़ी से सेक्टर-20/30 की लाइट प्वाइंट पर फोरेंसिक टीम की सूमो में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हादसे में घायल चोर अपने साथी की गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस की फोरेंसिक टीम में शामिल कांस्टेबल बलविंदर सिंह व विकास यादव को फ्रैक्चर हुआ है। जबकि हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सेक्टर-20 से तीन युवकों ने बोलेरो चोरी की थी जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने वीरवार देर रात सेक्टर-20 स्थित एक घर के बाहर से बोलेरो चुराई थी। गाड़ी चोरी कर दो आरोपी तेज रफ्तार में भाग रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-20/30 की लाइट प्वाइंट पर पहुंचे। वहां दूसरी तरफ से आ रही यूटी पुलिस की फोरेंसिक टीम की टाटा सूमो से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम जा रही थी घटनास्थल पर हादसा देर रात करीब 1.15 बजे हुआ। उस वक्त फोरेंसिक टीम के सदस्य विनोद, बलविंदर और विकास यादव सरकारी गाड़ी टाटा सूमो में सवार थे। वे तीनों सेक्टर-47 में एक खुदकुशी के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर जा रहे थे। पुलिसकर्मियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो तीन बार और उनकी सूमो भी एक बार पलटी खाई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोग घायल हुए।

चोरों का तीसरा साथी दोनों घायलों को गाड़ी में बैठाकर भागा जिस समय गाड़ियों की टक्कर हुई, उस समय बोलेरो में दो वाहन चोर बैठे थे। उनका तीसरा साथी दूसरी गाड़ी में पीछे-पीछे आ रहा था। पुलिस ने बताया कि टक्कर में जब दोनों घायल हो गए, तब उनका तीसरा साथी दोनों को एक काले रंग की गाड़ी में बैठा कर मौके से फरार हो गया। जिस लाइट प्वाइंट पर हादसा हुआ, वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था।


मौके पर पहुंची पीसीआर तीनों घायल पुलिसकर्मियों को लेकर जीएमएसएच -32 गई। उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सेक्टर-19 पुलिस स्टेेशन के एसएचओ मनिंदर सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस स्टेशन ले आए हैं। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed