{"_id":"9c33964302a0757e92646e93b723bd91","slug":"college-student-beaten-by-cm-punjab-s-orbit-bus-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्बिट बस के चालक और कंडक्टर ने फिर दिखाई गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑर्बिट बस के चालक और कंडक्टर ने फिर दिखाई गुंडागर्दी
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 09 Oct 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ऑर्बिट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने एक छात्र के सिर पर पेचकस मारकर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों बस लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
छात्र का कसूर इतना था कि उसने ड्राइवर को बाइपास पर बस रोकने के लिए कहा था। इसे लेकर ड्राइवर और कंडक्टर ने उससे बहस की और फिर सिर पर पेचकस मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
गोराया के रहने वाले मनिंदर सिंह ने बताया कि वह अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन की मास्टर डिग्री कर रहा है। शुक्रवार को वह ऑर्बिट बस में अमृतसर से जालंधर आ रहा था। उसने पीएपी चौक से गोराया के लिए बस बदलनी थी जबकि ऑर्बिट बस को चंडीगढ़ जाना था।
विज्ञापन
उसने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। मनिंदर के अनुसार जब उसने कंडक्टर से इस बारे में बात की तो वह उससे गाली गलौच करने लगा। इसके बाद बस किनारे लगाकर ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर पर पेचकस से वार किए।
बस में सवार महिलाओं ने मनिंदर का बचाव किया तो उसे बस से उतार दिया गया। उसने फोन पर परिवार वालों को जानकारी दी और फिर थाना नंगल शामां शिकायत देने के लिए गया, जहां से उसे जालंधर सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है।