{"_id":"d31dcfc464d64813f65dd5fede4d443b","slug":"college-girl-student-kidnapped-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा दिनदिहाड़े किडनेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा दिनदिहाड़े किडनेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से रोजाना पढ़ाई के लिए पंचकूला आने वाली एक ग्रेजुएशन छात्रा की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। छात्रा कुछ दिन से दिल्ली के एक युवक से फोन पर संपर्क में थी। शनिवार को गांव खटौली के बस स्टॉप से एक युवक ने छात्रा को कार में बिठाया और इसके बाद वहां से रवाना हो गया।
विज्ञापन
इस मामले को प्रेम प्रसंग के तौर पर भी देखा जा रहा है। रोजाना की तरह 19 वर्षीय छात्रा बस से सेक्टर-14 कॉलेज के लिए अपने घर से रवाना हुई थी। इस दौरान उसके साथ एक और छात्रा भी थी, लेकिन कुछ दूर आगे खड़ी वैगन आर कार में सवार युवक ने उसे बुलाकर कार में बिठा लिया। इसके बाद कार वहां से चली गई।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे बाद इसकी सूचना परिजनों को मिली, जिन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन तब तक कार निकल चुकी थी। किडनैपिंग के बाद छात्रा ने परिजनों को फोन कर कहा कि उसे ले जाएं, लेकिन जब तक पुलिस उनका सुराग हासिल करती, तब तक आरोपी दिल्ली के लिए जा चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोपहर बाद तक दोनों को ढूंढा, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है और दिल्ली नंबर की कार में सवार होकर सुबह ही वह पंचकूला की तरफ आया था। दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग के टोल प्लाजा पर भी वैगन आर कार के इस तरफ आने की पुष्टि हुई है।
उधर, सामने आया है कि छात्रा शनिवार को कॉलेज नहीं पहुंची। एसीपी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पंचकूला पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी कब्जे में होगा।