फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cobra gang's gangster Afridi arrested with arms in Jalandhar

कोबरा गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अफरीदी हथियार समेत गिरफ्तार, 20 से अधिक मामलों में थी तलाश

Tue, 19 Mar 2019 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cobra gang's gangster Afridi arrested with arms in Jalandhar
कोबरा गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने देहात पुलिस के साथ मिलकर कोबरा गैंग के मुखिया और कुख्यात गैंगस्टर इकबाल सिंह अफरीदी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर किया है। आरोपी गांव फतेहाबाद, खडूर साहिब जिला तरनतारन का रहने वाला है। एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि इकबाल अफरीदी माझा क्षेत्र का एक कुख्यात गैंगस्टर है। आरोपी के पास से 32 बोर रिवाल्वर, 17 कारतूस और टोयोटा कोरोला कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन


 वह फतेहाबाद कस्बे में एक महिला के कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने और गोइंदवाल साहिब क्षेत्र में हुई गैंगवार जिसमें चार व्यक्ति मारे गए थे समेत अन्य केसों में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अफरीदी अपनी टोयोटा कोरोला कार से जालंधर आया है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और देहात थाना मकसूदां के अधिकारियों की टीम ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह 15 वर्षों के दौरान 20 से अधिक मामलों में शामिल रहा था। एआईजी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि अफरीदी ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने के बाद कोबरा गैंग गिरोह बनाया था। उसे विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन बार गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पहली बार 2006 में, दूसरी बार 2012 में और तीसरी बार 2016 में उसे पकड़ा गया था। 

साल 2007 में जब उसे कानूनी कार्रवाई के लिए तरनतारन कोर्ट ले जाया गया तो उसने पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश की थी। दूसरी बार फिर 2009 में वह पुलिस हिरासत से भागने में सफल रहा था। अफरीदी को आखिरी बार 2016 में मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जनवरी 2017 में जमानत पर बाहर आया था। 

जेल से बाहर आने के बाद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों को नहीं रोका। उसे कुछ मामलों में अदालत ने भगोड़ा भी घोषित किया था। उसकी तीन शराब विक्रेताओं के साथ साझेदारी हैं। वह क्रिकेट में भी सट्टेबाजी करता था और कई सट्टेबाजों के साथ उसका अनुबंध था। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना मकसूदां में गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में एफआईआर दर्ज कर दी। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed