फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CMD and promoter of Future Maker Company on seven-day police remand

फ्यूचर मेकर का सीएमडी राधेश्याम और प्रमोटर सुंदर सैनी 7 दिन के रिमांड पर, खुल सकते हैं कई राज

Tue, 30 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 30 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
CMD and promoter of Future Maker Company on seven-day police remand
demo pic

उपभोक्ताओं को कम समय में पैसा डबल करके देने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में फंसे फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी को सिरसा पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार सुबह सिरसा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिसार अदालत में पेश किया था। पुलिस ने अदालत से आरोपियों का आठ दिन का रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने सात दिन का रिमांड दिया। 

विज्ञापन


अब मंगलवार से सिरसा एसआईटी आरोपियों से पूछताछ शुरू करके निशानदेही करवाएगी। दोनों आरोपियों को पुलिस सिरसा लेकर आ गई है। बता दें कि पहले भी सिरसा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने पास आठ दिन के लिए रिमांड पर रखा था। इस दौरान फतेहाबाद जिला में दर्ज हुई करीब 50 शिकायतों बारे उनसे पूछताछ और निशानदेही करवाई गई थी। गत गुरुवार को आरोपियों ने फतेहाबाद अदालत में जमानत याचिका लगाई थी।

विज्ञापन

सिरसा पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि आरोपियों से अभी भी हिसार में दर्ज हुई कई शिकायतों की जांच करनी बाकी है। इसलिए आरोपियों को जमानत न दी जाए। जमानत पर आने के बाद यह लोग जांच प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए दोनों आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

एसआईटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम ने बताया कंपनी के सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी का सात दिन का रिमांड मिला है। हिसार जिले में भी इनके खिलाफ दर्जनों शिकायत दर्ज हैं। फिलहाल हिसार में करीब 30 से अधिक शिकायत उनके पास जांच के लिए भेजी गई हैं। आरोपियों से निशानदेही भी करवाई जाएगी। इसके बाद सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में शिकायत दर्ज करवाने वाले निवेशकों के बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed