फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clean chit to minister majithia on high profile drugs racket

ड्रग्स रैकेट में मंत्री मजीठिया को क्लीन चिट की खबर

Fri, 06 Feb 2015 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Fri, 06 Feb 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
clean chit to minister majithia on high profile drugs racket

प्रवर्तन निदेशालय की टीम से पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को हाई प्रोफाइल ड्रग्स रैकेट में क्लीन चिट मिलने की खबर फैलने के बाद शिअद में जश्न का माहौल बन गया।

विज्ञापन


दोपहर से शुरू हुआ यह दौर देर रात तक चलता रहा, लेकिन इस बीच ईडी के जांच अधिकारी सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह ने ‘वेयर इज क्लीन चिट’ पूछकर अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन


दरअसल वीरवार दोपहर को एक निजी चैनल ने मजीठिया को ईडी से क्लीन चिट मिलने की खबर चला दी। इसके बाद शिअद नेता और कार्र्र्यकर्ता जश्न की तैयारी करने लगे। सभी फोन कर एक-दूसरे को बधाई देने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया का नाम भोला ड्रग रैकेट में आया था, जिसने पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के भी शामिल होने की बात कही थी। एक अन्य आरोपी बिट्टू औलख के पिता ने भी मजीठिया पर ही आरोप लगाए थे।

न फोन उठाया, न मुलाकात की

clean chit to minister majithia on high profile drugs racket

इस खबर की पुष्टि के लिए ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरीश बाली को फोन किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। वहीं सहायक डायरेक्टर और केस की जांच कर रहे निरंजन सिंह ने मीडिया से मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया।

चालान में मजीठिया को राहत
सूत्रों के मुताबिक ड्रग रैकेट जांच अंतिम चरण में है और चंद दिनों बाद ईडी कोर्ट में चालान पेश करने जा रही है। इसमें मजीठिया को राहत देने की तैयारी चल रही है।

लेकिन ईडी के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। केस को अलग तरह से क्यों देखा जा रहा है, पूछे जाने पर निरंजन सिंह का जवाब था, यह तो मेरे अधिकारियों से पूछो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed