फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between dera supporters and sikh in ferozpur punjab

नामचर्चा को लेकर भिड़े सिख और डेरा प्रेमी, 24 घायल

Mon, 20 Feb 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर) Updated Mon, 20 Feb 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
clash between dera supporters and sikh in ferozpur punjab
नामचर्चा को लेकर भिड़े सिख और डेरा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
कैनाल कॉलोनी में रविवार चल रही नामचर्चा को लेकर डेरा प्रेमियों और सिख जत्थेबंदियों के बीच टकराव हो गया। इस झगड़े में 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह सिख संगठनों के नेताओं को खदेड़ा। कुल 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 मक्खू थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि रविवार को डेरा प्रेमी राज कुमार और कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में कैनाल कॉलोनी में पंडाल लगाकर नामचर्चा की जा रही थी। उसी समय एकनूर फौज और अन्य सिख संगठन के नेता वहां आ गए और नामचर्चा रुकवाने लगे।
विज्ञापन


इस पर डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच टकराव हो गया। गुस्साए सिख संगठनों ने प्रेमियों का पंडाल उखाड़ दिया। इस झगड़े में 24 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सिख संगठनों के सदस्यों को वहां से खदेड़ा। सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह, थाना मक्खू के प्रभारी जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों ने नामचर्चा की आज्ञा नहीं ली थी लेकिन हमें इसकी जानकारी थी। यहां पर पुलिस मुलाजिम भेजे गए थे, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
जसविंदर सिंह, मक्खू थाना प्रभारी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed