{"_id":"5eb4335d8ebc3e9c9a5fbf18","slug":"clash-between-brothers-in-land-dispute-at-derabassi-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी: जमीन विवाद में भाइयों में झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष से चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेराबस्सी: जमीन विवाद में भाइयों में झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष से चार लोग घायल
Thu, 07 May 2020 09:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 May 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी के गांव भागसी में जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में झड़प हो गई। झगड़े में परिवार की महिलाओं ने भी लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़े में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों पक्षों के दो-दो लोग शामिल हैं, जिनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव में हुई इस खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गांव भागसी में चार भाइयों की संयुक्त चार बीघा जमीन है, जिसके बंटवारे को लेकर चारों भाइयों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर अदालत में केस भी विचाराधीन है। अस्पताल में दाखिल जरनैल सिंह व उसकी पत्नी दर्शनी देवी ने बताया कि जमीन का कब्जा उनके पास है, वहां उन्होंने चारा बोया हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह जब वह खेतों में पहुंचे तो उनके भाई व भतीजे खेत में चारे की कटाई कर रहे थे। एतराज करने पर उनके भाई व भतीजों, जिनमें धमेंद्र व अनिल ने लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में उनका भाई गुरनाम, वरिंद्र, अनिल की पत्नी रूबी व भाई रमेश की पत्नी कुलदीप कौर भी शामिल हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि अनिल व धमेंद्र की शिकायत पर जरनैल, उनकी पत्नी व बेटे पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष में जरनैल की शिकायत पर उसके भतीजे धमेंद्र, अनिल, वरिंद्र व भाई गुरनाम के अलावा भतीजे अनिल की पत्नी रूबी व उसके भाई की पत्नी कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।