{"_id":"58a551ad4f1c1b5833d86fbd","slug":"child-threw-on-the-ground-cause-death-in-kaithal-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए नहीं मिला पैसा तो डेढ़ वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए नहीं मिला पैसा तो डेढ़ वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटका, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल के गांव कांगथली में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां की गोद से डेढ़ वर्षीय बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चा आरोपी के भाई की बेटी का था। जो डेरे पर अपने भाइयों से मिलने के लिए आई हुई थी। सीवन पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
सीवन पुलिस को दी शिकायत में हांसी रोड नजदीक मिल्क प्लांट जींद निवासी महिला जरीना ने बताया कि 13 फरवरी वह अपने दो भाई अनिल व पवन से मिलने के लिए गांव कांगथली में डेरे पर आई थी। 14 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी दादी कर्मो देवी उसके डेढ़ वर्षीय बेटे विराज को गोद में लिए हुई थी। वह भी घर पर काम कर रही थी। तभी उसका चाचा जरनल सिंह वहां पर आया।
वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। उसने उसकी दादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दादी के पास पैसे न होने के कारण मना कर दिया। ऐसे में उसके चाचा जरनल सिंह ने उसके डेढ़ वर्षीय बेटे विराज को दादी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

आरोपी के भाई की बेटी का था बच्चा
डेढ़ वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटका
- फोटो : अमर उजाला
जमीन पर पटकने से उसका बेटा घायल हो गया। उसे चीका के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीवन पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर आई। बुधवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जरीना को एक लड़का व एक लड़की थे। जिसमें लड़के की मौत हो गई है। साढ़े तीन साल की एक बेटी कुसुम है। अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
सीवन पुलिस के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने मृतक बच्चे के मां जरीना की शिकायत पर उसके चाचा जरनल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी काफी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।