फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child's death Falling down the drain in mohali

सांसद के आदर्श गांव की नाली में गिरकर मासूम की मौत, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 10 Oct 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 10 Oct 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Child's death Falling down the drain in mohali
इसी नाले में गिरकर हुई मासूम की मौत

पंजाब के मोहाली में सांसद आदर्श गांव की नाली में गिरकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोहाली के ऐतिहासिक गांव दाऊं की है। इस गांव को यहां के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गोद ले रखा है। छह महीने के बच्चे रोहित की नाली के गंदे पानी में डूबने से मौत हुई है। बच्चा वाकर में खेल रहा था तभी अचानक वाकर नाली में जा गिरा। रोहित के पिता विष्णु ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं, बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। 

विज्ञापन


 विष्णु ने बताया कि घर के अंदर काम कर रहे थे जबकि उनका रिश्तेदार बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी बीच रिश्तेदार चारपाई ठीक करने लगा। इसी दौरान बच्चा घर के बाहर नाली में वाकर समेत गिर गया। यह नाली करीब तीन फुट गहरी व डेढ़ फुट चौड़ी थी। इसी बीच जब बच्चा नहीं दिख तो उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्चा नाली में मुंह के बल गिरा मिला। बच्चे को निकालने पर उसकी सांस नहीं चल रही थी। वह बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पंहुचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया। विष्णु ने कहा कि वह गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। उनके दो और लड़के हैं। रोहित सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मुआवजे की लगाई गुहार 
भले ही यह गांव सांसद द्वारा गोद लिया हुआ है, लेकिन यहां की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। हादसे के बाद गांव निवासी सतनाम दाऊं ने इस मामले में प्रधानमंत्री, सांसद व पंजाब सरकार के मंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने बच्चे की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आदर्श गांव की गलियां व सड़कों की हालत काफी खराब है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। साथ ही गांव की स्थिति में सुधार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed