फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child murder, child dead body, industrial area, chandigarh murder, chandigarh

चंडीगढ़ में बंद बोरी में मिली बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 12 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
child murder, child dead body, industrial area, chandigarh murder, chandigarh
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जगह का मुआइना किया - फोटो : amarujala

सारंगपुर से सोमवार शाम गायब हुई तीन साल की बच्ची की लाश मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो से बोरे में मिली। इस मामले में सोमवार को ही सारंगपुर थाना में बच्ची की किडनैपिंग का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया था। पुलिस ने डाक्टरों का बोर्ड गठित करवाकर  पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयेगी और मौत के कारणों का पता चलेगा तो हत्या का धारा भी जोड़ दी जायेगी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बच्ची की हत्या तो हुई है, लेकि न पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या कैसे की गई इसका पता चलेगा। सूत्रों का कहना है कि लाश देख कर लगता है बच्ची का गला दबाया गया है। क्योंकि शव पर और कोई इंजरी का निशान नहीं मिला है। पुलिस बच्ची के साथ किसी तरह के दुष्कर्म होने से भी इंकार कर रही है। बच्ची चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बच्ची के पिता मार्कफेड में माली का काम करते हैं।
विज्ञापन

 
 घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी बच्ची:
सारंगपुर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार उसके पास सोमवार रात करीब 9.30 बजे पहुंचा था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी की उनकी 3 साल की  बेटी शाम को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। अंधेरा होने पर जब बच्ची घर पर नही आई तो आसपास के घरों और इलाके में बच्ची को तलाशा। लेकिन जब नहीं मिली तो परिवार ने थाने में जाकर बच्ची के लापता होने की शिकायत दी। इस पर पुलिस टीम ने परिवार को साथ में लिया और पूरे इलाके में तलाश की। लेकिन देर रात तक बच्ची का कोई सुराग नही मिलने पर परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बोरे में लिपटा हुआ मिला बच्ची का शव 
औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित एक फैक्टरी के मालिक फैजान ने सुबह करीब 8.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी फैक्टरी के समीप फुटपाथ पर एक बोरे में एक बच्चे का शव पड़ा है। सूचना पाते ही एएसपी ईस्ट नवदीप सिंह बराड़, सेक्टर 31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के शव बोरे के अंदर पालिथीन से बांधकर फेंका हुआ था। बोरे में कुछ कपडे़ भी  मिले हैं। किसी जानवर ने बोरे को फाड़कर बच्ची का मुंह भी नोंचा था। सफाई करनेवाली एक महिला ने बच्ची की लाश देखी तो शोर मचाया।

चौकीदार ने रात में ही बोरा देखा था 
औद्योगिक क्षेत्र में चौकीदार का काम करने वाले रंधीर  शर्मा ने बताया की रात के करीब 11 बजे उसने बोरा पड़ा देखा था। जिसके बाद दो और लोगों बुलाकर बोरे का हिलाकर देखा था पर उनको पता नहीं चला था कि बोरे में शव है।

क्षेत्र के  नशेड़ी युवकाें को लिया हिरासत में 
पुलिस ने जांच करते हुए कुछ नशेड़ी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को इलाके के एक नाबालिक युवक पर संदेह है। पुलिस अभी हत्या व किडनैपिंग की कड़ियां जोड़ने में लगी है।  पुलिस इस मामले में परिवार की किसी से दुश्मनी के एंगल पर भी काम कर रही है। हालांकि बच्ची के पिता ने साफ कहा है कि उसकी किसी केसाथ कोई दुश्मनी नहीं है।


सतीश कुमार, डीएसपी सेंट्रल डिवीजन ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डाक्टरों ने शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट  नही दी है। डाक्टर शनिवार तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद ही मौत की सही वजहों का पता चलेगा।  जिस तरह बच्ची का शव बोरे में मिला है उससे तो यही लगता है कि हत्या कर बोरे में बांध कर शव फेंका गया था।  सुबह पुलिस जल्द ही सारंगपुर थाना  दर्ज किए गए  किडनैपिंग के मामले में हत्या की भी धारा लगा देगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed