{"_id":"3c76b3922a0811ca788043a516873322","slug":"child-killed-in-accident-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ईंजन की चपेट में आकर बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ईंजन की चपेट में आकर बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Fri, 30 May 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के समीप बिटना-सियुड़ी से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर रेल के ईंजन की चपेट में आकर 9 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम समर बताया जा रहा है जो कालका थाने के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले राजु पाथरे का लड़का था और बोलने और सुनने में असमर्थ था।
आज जब वह बिटना-सियुड़ी के समीप रेलवे लाइन से गुजर रहा था तो कालका से चंडीमंदिर की ओर जा रहे रेल ईंजन के हॉर्न की आवाज नहीं सुन पाया और ईंजन से टकरा गया इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।