फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child died due to electric current in Ludhiana of Punjab

Ludhiana: खेलते-खेलते फ्रिज के पीछे छिपा बच्चा, करंट लगने से हो गई मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

Sun, 09 Oct 2022 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 06:36 PM IST
सार

गुरनूर की मां मंदीप कौर ने बताया कि कई जगहों पर उसने भगवान से मन्नत मांगी। इसके बाद बाद भगवान ने उसे बेटा दिया लेकिन क्या पता था कि बेटे की आयु भगवान ने इतनी कम दी है। परिवार का कोई सहारा नहीं रहा।

विज्ञापन
Child died due to electric current in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में नौ साल के बच्चे गुरनूर की फ्रिज में आए करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा तीन बहनों का इकलौता भाई था। करंट लगने के बाद चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हुए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इलाके के लोगों ने काम पर गई उसकी मां मंदीप कौर को फोन कर घर बुलाया। सूचना के बाद शेरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है। मामला शेरपुर खुर्द इलाके का है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गुरनूर की मां मंदीप कौर लोगों के घरों में काम कर परिवार का पेट पालती है। उसकी तीन बेटियां थीं और कई स्थानों पर मन्नत मांगने पर गुरनूर का जन्म हुआ था। मंदीप कौर के पति की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में काफी दिक्कतें थीं। मां लोगों के घरों में काम कर परिवार पालती थी। रविवार सुबह भी वह लोगों के घरों में काम करने गई थी। घर में सभी बच्चे लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चा गुरनूर खेलते-खेलते फ्रिज के पीछे जा छिपा। वहां करंट लगने से वह गिर पड़ा। उसकी बहनें करंट लगने के बाद शोर मचाते बाहर गईं और लोगों को इकट्ठा किया। 
विज्ञापन


लोग बच्चे को किसी तरह से उठाकर पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत बता दिया। गुरनूर की मां मंदीप कौर ने बताया कि कई जगहों पर उसने भगवान से मन्नत मांगी। इसके बाद बाद भगवान ने उसे बेटा दिया लेकिन क्या पता था कि बेटे की आयु भगवान ने इतनी कम दी है। परिवार का कोई सहारा नहीं रहा। घरों का काम करने के बाद सिर्फ 4 से 5 हजार रुपये कमाती और उसी से घर का गुजर बसर करती हूं। बड़ी मुश्किलों से उसे पालकर इतना बड़ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed