फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chen's snatchers became murderer of elderly woman

बाली खींची और महिला को धक्का दे दिया, उसके बाद...

Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Chen's snatchers became murderer of elderly woman

चेन स्नैचर्स के लालच ने बुजुर्ग महिला की जिंदगी छीन ली। दरअसल, बाइक पर बेटे संग जा रही महिला को स्नैचर्स ने बाली खींचते हुए धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। मामला पंजाब के जालंधर का है।

विज्ञापन


जालंधर-कपूरथला रोड पर जालंधर कुंज में लुटेरों ने बाइक पर बेटे संग जा रही महिला से बाली लूट ली और महिला को धक्का मार दिया। चलती बाइक से गिरकर महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस्ती बावा खेल, लांबदा और मकसूदां थाने में सीमा विवाद हो गया।
विज्ञापन


अफसरों के आदेश पर मकसूदां पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में डीएसपी रणजीत सिंह रंधावा भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पहचान सोढल की रहने वाली आज्ञावंती (55) के रूप में हुई है। महिला के बेटे चंदर ने बताया कि वह मां के साथ जालंधर कुंज की तरफ से आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने बाली छीनने की कोशिश की। इस दौरान मां बाइक से नीचे गिरी और उनके सिर पर चोट लग गई।

इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया, जहां मां की मौत हो गई। चंदर ने बताया उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद भी किसी थाने की पुलिस मौके पर नहीं आई। कोई कह रहा कि थाना लांबड़ा पड़ता है तो कोई बस्ती बावा खेल थाना कहता रहा।

दोनों लुटेरे चेहरे ढके थे, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

Chen's snatchers became murderer of elderly woman

मकसूदां थाने के मुलाजिम भी नहीं माने। जब मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बड़े अधिकारियों ने थाना मकसूदां के एसएचओ की ड्यूटी लगाई। चंदर ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे हैं।

दोनों लुटेरे बाइक पर थे और उनके चेहरे तक ढके हुए थे। घटना के समय आसपास कोई नहीं था। लुटेरों दोनों बालियां लूट कर फरार हो गए। वह जमीन पर गिरी मां को संभालने के कारण लुटेरों को पीछा नहीं कर पाया।

थाना मकसूदां के प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच में डीएसपी रणजीत सिंह रंधावा भी शामिल है। पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले का पूरा निरीक्षण करेगी। पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत लूट के दौरान हुई है या कोई ओर बात है।

अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाला शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरने की वजह से महिला के सिर पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल वाली जगह दिखने के लिए शिकायतकर्ता चंदर साथ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed