{"_id":"a71055d1bbe0180331808ce6a51eb97d","slug":"cheating-with-wife-man-done-second-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को बिना तलाक दिए की दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली पत्नी को बिना तलाक दिए की दूसरी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। इस मामले में बठिंडा के महिला थाना में आरोपी की दूसरी पत्नी आशा गर्ग की शिकायत पर आरोपी पति सहित उसके पांच परिजनों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला फरीदकोट जिले से जुड़ा है।
विज्ञापन
आशा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी वीरू राम पुत्र गंगू राम निवासी मुक्तसर रोड कोटकपूरा, जिला फरीदकोट के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे पता चला कि वीरू पहले से ही शादीशुदा है और पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही उसके साथ दूसरी शादी की है।
आशा ने बताया कि जब उसने मायके से दहेज लाने के लिए मना कर दिया और वीरू की पहली शादी के बारे विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने आशा की शिकायत के आधार पर कथित आरोपी पति वीरू राम, ससुर गंगू राम, सास शांति देवी और पदमिन राम पुत्र फकीरा राम निवासी जैसलमेर (राजस्थान) के खिलाफ दहेज समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन