फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating with beloved, rape and make porn video

विवाहिता को 'बेआबरू' कर बनाया न्यूड वीडियो

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
cheating with beloved, rape and make porn video

शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपने साथ काम करने वाली विवाहिता को 'बेआबरू' कर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। ये सनसनीखेज मामला सामने आया लुधियाना में।

विज्ञापन


विवाहिता के मुताबिक, आरोपी ने उसे वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर कई बार रेप किया। पीड़िता ने किसी तरह इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन स्थित न्यू कुंदनपुरी निवासी भूपिंदर गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन

रेप करने के बाद उसकी वीडियो क्लिप बना ली

cheating with beloved, rape and make porn video

जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने पुलिस की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी साल 2002 में हुई थी। इसके बाद पति के साथ घरेलू बातों को लेकर वह उससे अलग रहने लगी।

अगस्त 2008 में उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया।

दुराचार करने के बाद उसकी वीडियो क्लिप बना ली और उसकी फोटो खींच कर रख ली। आरोपी ब्लैक मेल कर उससे दुराचार करता रहा। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed