{"_id":"fec63a85b38e86d534d261b570d640d0","slug":"cheating-for-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"...एक तो लोन नहीं मिला और 28 हजार भी गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...एक तो लोन नहीं मिला और 28 हजार भी गए
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख रुपये का लोन पास करवाने के नाम पर दिल्ली के तीन लोगों ने 28,290 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद सेक्टर-29 निवासी गुलाब सिंह को न तो लोन मिला और न ही लोन के लिए ली हुई प्रोसेसिंग फीस वापस मिली।
पीड़ित ने धोखाधड़ी के आरोपी दिल्ली निवासी हरजिंदर सिंह, विनोद कुमार और सत्या शर्मा के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज करवाया।
सेक्टर-29 निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि 14 मार्च को उसने लोन लेने के लिए विनोद कुमार से मेल से संपर्क किया था।
विनोद कुमार ने सारे कागजात लेकर मेल पर लोन पास करवाने के लिए प्रोसेसिग फीस 28,290 रुपये सेक्टर-9 के एक बैंक में जमा करवाई।
फीस जाम करवाने के बाद 18 मार्च 2013 को लोन पास होने की मेल मिली। जब उसने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि किसी प्रकार का लोन पास नहीं हुआ।
जब उसने मेल मे विनोद, हरजिंदर सिंह और सत्या से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद हरजिंदर, विनोद और सत्या के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।