फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating a businessman by blackmailing him in Chandigarh

Chandigarh News: व्यापारी से 3.41 लाख रुपये की ठगी, कॉल आई... उठाया और कांड हो गया

Fri, 20 Oct 2023 01:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 01:48 AM IST
सार

दोनों ठगों ने पहले शिकायतकर्ता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बाद में वीडियो कॉल की। इसके बाद कॉल उठाते ही शिकायतकर्ता की वीडियो बना ली। बाद में सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर रकम वसूली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Cheating a businessman by blackmailing him in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोटो को मॉर्फ कर न्यूड वीडियो और तस्वीरें बना ब्लैकमेल कर 3.41 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शातिरों ने लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर और व्हाट्सएप पर चैट के बाद वीडियो कॉल कर सेक्टर-15डी के एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया था। 

विज्ञापन


साइबर अपराध पुलिस थाना ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में यूपी के गाजियाबाद से जयपुर के 23 वर्षीय स्नातक दिनेश मीना और 20 वर्षीय 12वीं पास गिरधारी सिंह उर्फ शूटर को पकड़ा है। बीते 18 सितंबर को यह एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरधारी पर पहले भी जयपुर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। सेक्टर-15डी के एक कारोबारी के पास एक लड़की की इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट आई थी। इसे स्वीकार करने के बाद शिकायतकर्ता और लड़की की व्हाट्सएप पर चैट होने लगी। 
विज्ञापन


एक बार शिकायतकर्ता को लड़की की वीडियो कॉल आई और जैसे ही वह बात करने लगा तो एक न्यूड वीडियो सामने आया। शिकायतकर्ता ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की मगर तब तक कॉलर ने उसका चेहरा कैप्चर कर लिया था। बाद में फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। यह रकम जमा करवाने के बाद फिर से 25 हजार रुपये फोटो डिलीट करने और 51 हजार रुपये वीडियो डिलीट के मांगे गए। ऐसे में शिकायतकर्ता ने कुल 3,41,000 रुपये भेज दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए दिनेश मीना को पकड़ा, जिसके फोन से वीडियो कॉल हुई थी। वहीं दूसरा आरोपी भी दबोचा गया। इनसे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दोनों ठगों ने पहले शिकायतकर्ता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बाद में वीडियो कॉल की। इसके बाद कॉल उठाते ही शिकायतकर्ता की वीडियो बना ली। बाद में सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर रकम वसूली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed