{"_id":"5bd702e1bdec2269c236587c","slug":"cheated-with-retired-policemen-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बनाया शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मारने वाले ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन पूर्व पुलिस मुलाजिम ही ठगों के चक्कर में फंस गया। गांव साइया खुर्द के दरबारा सिंह के मुताबिक वह पंजाब पुलिस से बतौर कांस्टेबल रिटायर्ड है। उसका बेटा बलविंदर सिंह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की। उसने अपने खाते से चार लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डेहलों की पुलिस ने पटियाला के अमित गोयल, उसकी पत्नी प्रीति गोयल और पटियाला की संजय कालोनी निवासी अमन कुमार सहोता के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन