फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheat with court to show a fake order of high court

गजब! कोर्ट में पेश कर दिया हाईकोर्ट का फर्जी आदेश

Fri, 26 Sep 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
cheat with court to show a fake order of high court

पंजाब के जिला होशियारपुर की दसूहा अदालत में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फर्जी आदेश पेश कर दो भाइयों ने प्लॉट का कब्जा रुकवा दिया। पीड़ित एग्जिक्यूशन पर रोक हटवाने हाईकोर्ट पहुंचा तो पता चला, कब्जे पर रोक का कोई आदेश हाईकोर्ट ने दिया ही नहीं है।

विज्ञापन


अब यह मामला अवमानना का बन गया है। जस्टिस हेमंत गुप्ता की डिवीजन बेंच ने दसूहा के दो भाइयों मुरारी लाल और विद्या सागर समेत होशियारपुर के वकील एके कालिया को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की जाए? इस मामले की अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


सतीश चंद्र के प्लॉट पर मुरारी लाल और विद्या सागर ने कब्जा कर रखा था। अदालत में दोनों भाई केस हार गए। प्लॉट का कब्जा देने के फैसले को लागू कराने के लिए सतीश चंद्र दसूहा की अदालत में एग्जिक्यूशन अर्जी दाखिल की थी। इसी बीच, दोनों भाइयों ने हाईकोर्ट के जस्टिस आरएन रैना की बेंच के नाम से जारी एक फैसले की प्रति दसूहा अदालत में पेश कर बताया कि कब्जे पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

cheat with court to show a fake order of high court

सतीश चंद्र ने इस रोक को हटवाने के लिए हाईकोर्ट के वकील सतबीर सिंह राठौर से संपर्क किया। कब्जे पर रोक के जिस फैसले का हवाला दसूहा अदालत में दिया गया था, उसमें हाईकोर्ट में अगली तारीख 18 सितंबर दर्शाई गई थी। एडवोकेट राठौर ने जब इस तारीख के केस देखे तो ऐसा कोई मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन नहीं था।

एडवोकेट राठौर को शक हुआ तो पता लगा कि जिस तारीख के जस्टिस रैना के फैसले का हवाला दसूहा अदालत में दिया गया, रोक का ऐसा निर्देश हुआ ही नहीं।

एडवोकेट राठौर ने जस्टिस रैना को पत्र भेजा कि इस मामले की जांच कराई जाए। उधर, मुरारी लाल और विद्या सागर की हरकत का पता दसूहा अदालत को भी लग गया था और संबंधित न्यायिक अधिकारी ने मामला होशियारपुर सेशन जज के पास उठाया। सेशन जज ने भी हाईकोर्ट को पत्र भेजकर मामले की जांच की सिफारिश की थी।

इस पर जस्टिस रैना ने मामले की जांच करने की नोटिंग हाईकोर्ट में रखी और यह मामला अवमानना का बन गया। मामला सुनवाई के लिए वीरवार को जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच के पास आया। हाईकोर्ट ने मुरारी लाल और विद्या के अलावा उनके वकील एके कालिया को अवमानना नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed