फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against the accused, in connection with the tampered with National Karate player

नेशनल कराटे खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सिपाही यासीन के खिलाफ चार्जशीट दायर

Fri, 27 Jul 2018 10:00 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 27 Jul 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against the accused, in connection with the tampered with National Karate player
सांकेतिक तस्वीर
मेडिकल मोड़ के पास पांच अप्रैल को नेशनल कराटे खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले ट्रैफिक पुलिस के सिपाही यासीन को आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।  प्रीति बिहार कॉलोनी निवासी महिला खिलाड़ी पांच अप्रैल को शीला बाईपास स्थित अकादमी से प्रैक्टिस के बाद ऑटो से घर आ रही थी। आरोप था कि मेडिकल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही ऑटो में सवार हुआ।
विज्ञापन


डी पार्क के पास ऑटो को खड़ाकर चालक के किसी दुकान में जाने के दौरान सिपाही ने खिलाड़ी से छेड़छाड़ की। उसने मोबाइल नंबर मांगा और दोस्ती करने को कहा। गुस्साई खिलाड़ी सिपाही को डेढ़ किलोमीटर तक पीटते हुए महिला थाने ले गई और मामले की शिकायत की। महिला थानाध्यक्ष ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर एसपी ने आरोपी सिपाही जींद के बेबीपुर निवासी यासीन को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया। इसके अलावा कार्रवाई न करने पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता को भी लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच महिला एसएचओ गरिमा कर रही थीं। एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि सिपाही ने छेड़छाड़ की थी। एसएचओ ने सिपाही को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर पर लिया था संज्ञान
नेशनल कराटे खिलाड़ी के साथ सिपाही द्वारा छेड़छाड़ के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने न सिर्फ सिपाही को सस्पेंड किया, बल्कि महिला एसएचओ को भी लाइन हाजिर कर दिया था। 


छेड़छाड़ का हर किसी को करना चाहिए विरोध
कराटे महिला खिलाड़ी का कहना है कि लड़कियों और महिलाओं को छेड़खानी और अन्य तरह की प्रताड़ना का डटकर विरोध करना चाहिए, ताकि ऐसी करतूत करने वालों को सबक मिल सके। युवतियों और महिलाओं को मनचलों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इसके लिए सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed