फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges on 10 in Apna Ghar Sexual Harassment Case

‘अपना घर’ यौन उत्पीड़न केस में 10 पर आरोप तय

Wed, 24 Sep 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 24 Sep 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
Charges on 10 in Apna Ghar Sexual Harassment Case

रोहतक में करीब सवा दो साल पहले निराश्रित महिलाओं से उन्हें शरण देने वाले ‘अपना घर’ में ही यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में संचालिका जसवंती देवी सहित सभी 10 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप तय हो गए।

विज्ञापन


इनमें मुख्य आरोपी जसवंती देवी, उसकी बेटी सिम्मी, दामाद जयभगवान, जसवंत, ड्राइवर सतीश, रोशनी, भाई जसवंत, पूर्व चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर अंगरेज कौर हुड्डा, वीणा और शीला शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब 10 नवंबर से गवाहियां शुरू होंगी।

विज्ञापन

तीन लड़कियों ने दी थी मामले की जानकारी

Charges on 10 in Apna Ghar Sexual Harassment Case

रोहतक के ‘अपना घर’ से भागी तीन लड़कियों ने तिहाड़ जेल से जुड़ी निर्मल छाया संस्था को ‘अपना घर’ में हो रहे कुकृत्य की जानकारी दी थी। इसके बाद मई 2012 में छापामारी और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

12 जुलाई 2012 में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। एडवोकेट विशाल गर्ग ने भी सभी आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम होने और 10 नवंबर से गवाहियां शुरू होने की पुष्टि की है।

जयभगवान और सतीश के खिलाफ गैंगरेप का भी आरोप

जसवंती के दामाद जयभगवान और सतीश पर गैंगरेप का भी आरोप है, जबकि इस मामले में अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। जयभगवान के डीएनए का भी मिलान किया गया, जिसमें पॉजीटिव पाए जाने के बाद उसके खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी गई थी।

पनाह देने के नाम पर होता था कुकृत्य

Charges on 10 in Apna Ghar Sexual Harassment Case

रोहतक स्थित श्री नगर के एक मकान में जसवंती देवी अनाथों और परित्यक्ताओं के लिए ‘अपना घर’ का संचालन करती थी। वह एक एनजीओ भारत विकास संघ से भी जुड़ी थी।

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों से लड़कियों व बच्चों को पनाह देने के नाम पर लाया जाता था और इसी आड़ में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।

जसवंती ने बच्चे गोद लेने का भी बनाया था फर्जी दस्तावेज
अपना घर की संचालिका जसवंती देवी एक बच्चे को गोद लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर उसकी मां होने का दावा कर रही थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस तरह की इजाजत देने से इनकार करने के बाद जसवंती के खिलाफ फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया था।

विज्ञापन

गर्भपात कराने की भी मिली थी शिकायत

Charges on 10 in Apna Ghar Sexual Harassment Case

अपना घर में परित्यक्ता, अनाथ बच्चों को आश्रय देने के नाम पर लड़कियों का यौन उत्पीड़न, मारपीट, धमकियां, छेड़छाड़ के अलावा बगैर सहमति गर्भपात कराए जाने की भी प्रशासन को शिकायत मिली थी।

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स की टीम ने छापेमारी कर इन अपराधों का खुलासा किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

जांच में यह भी पता चला कि लड़कियों को बहला फुसलाकर लाने के बाद ड्राइवर सतीश, जयभगवान सहित अन्य आरोपियों की मिलीभगत से इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed