फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Sector -39, JE municipal waterworks, Snake in house

घर में घुसा सांप, जेई ने परिवार सहित घर के बाहर गुजारी रात

Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sector -39, JE municipal waterworks, Snake in house
घर में घुसा सांप - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में नगर निगम के जेई और उनके परिवार को पूरी रात घर के बाहर गुजरानी पड़ी। उनके घर पर सांप घुस गया था, लेकिन वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई सांप पकड़ने नहीं आया। इसके बाद एक निजी संपेरे को भी बुलाया गया, लेकिन वह भी नहीं आया।
विज्ञापन


सेक्टर 39 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सचिन कुमार का कहना है कि यहां पर जगह- जगह घास उगी हुई है। पानी जमा रहता है, जिस कारण डेंगू बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि घास उगने से यहां पर सांप लोगों के घर के अंदर घुस रहे हैें। उन्होंने बताया कि सोमवार रात नगर निगम के जेई स्वतंत्र कुमार के घर के भीतर सांप घुस गया। फर्नीचर तक बाहर निकालना पड़ा। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी उनके घर से एक कोबरा निकला है। सचिन कुमार ने बताया कि वाटर वर्क्स के भीतर काफी अव्यवस्थाएं है। जिसकी शिकायत उन्होंने कमिश्नर को भी लिखित में कर दी है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के पास भी कोई यंत्र नहीं
शहर में सांप घर में घूसने की वारदातें बढ़ रही हैं। इसकी शिकायत दमकल विभाग के नंबर-101 पर भी आ रही है, लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि न तो उनके पास सांप पकड़ने के लिए कोई यंत्र है और न ही उनके पास कोई अलग से प्रशिक्षण दिया हुआ है। पुलिस के पास भी कोई अलग से व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed