{"_id":"5bb3bbf8867a557fec71d683","slug":"chandigarh-s-husband-wife-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ जा रहे दंपति की सड़क हादसे में हुई मौत, कई दिन बाद पुलिस को मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ जा रहे दंपति की सड़क हादसे में हुई मौत, कई दिन बाद पुलिस को मिले शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में हुए सड़क हादसे में एक दंपति की मौत का मामला सामने आया। यह सड़क हादसा तीन चार दिन पहले हुआ था। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 46-सी निवासी रजिंदर सिंह (75) वर्ष और आशा रानी (72) वर्ष के रूप में हुई।
विज्ञापन
केस में मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुल्लांपुर पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी एक्टिवा पर बद्दी में किसी अपने जानकार के यहां पैसों के लेनदेन के लिए गए थे। जब वह चंडीगढ़ घर की आ रहे थे, तो रास्ते में सिसवां और बद्दी हाईवे पर उनकी एक्टिवा का टायर स्लिप हो गया। इसके बाद एक्टिवा अनियंत्रित होकर खाई में झाड़ियों की तरफ जा गिरी। इसके बाद मुल्लांपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को खरड़ अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को सोमवार को उनके पुत्र रजनीश को सौंप दिया।
विज्ञापन
इस तरह पुलिस को मिली घटनाक्रम की सूचना
राहगीरों को वहां से गुजरते समय दो तीन दिन से लगातार बदबू आ रही थी। इस पर राहगीरों ने वहां जाकर देखा तो उन्होंने पाया कि दो अज्ञात लोग मृत पड़े है। उन्होंने मुल्लांपुर पुलिस को सूचना की। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मुल्लांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों की बॉडी को खरड़ अस्पताल में भेजकर सोमवार को दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद परिवार द्वारा दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन