{"_id":"a05dd7b7c22a27ddc43f58d7c391d7d4","slug":"chandigarh-police-will-seal-property-of-shalimar-mega-mall-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीमार मेगा मॉल के एमडी के सील होंगे खाते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शालीमार मेगा मॉल के एमडी के सील होंगे खाते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Mar 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10.20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार मेगा मॉल के एमडी आरके अग्रवाल के बैंक अकाउंट को चंडीगढ़ पुलिस सील करेगी।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने अग्रवाल के अकाउंट्स को सील करने के लिए बैंकों को लेटर भेज दिए हैं। पुलिस उनकी प्रापर्टी का रिकार्ड भी इकट्ठा कर रही है।
वहीं, इस मामले में संलिप्त कंपनी की डायरेक्टर कमलेश अग्रवाल और इंडस बैंक के ब्रांच मैनेजर जतिंदर सिंह की भी तलाश की जा रही है।
उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा रखे हैं, क्योंकि आरके अग्रवाल के पकड़े जाने के बाद से ही दोनाें अपने घर से फरार हैं।
पब्लिक विंडो पर भी आ रहीं शिकायतें
धोखाधड़ी मामले में आरके अग्रवाल के पकड़ने जाने की जानकारी मिलते ही पंचकूला और चंडीगढ़ के लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आर्थिक अपराध शाखा पुलिस के पास पहुंचने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने अग्रवाल के खिलाफ पब्लिक विंडो पर भी शिकायत दे रहे हैं,य ताकि अग्रवाल पर और भी मामले दर्ज हो सकें।
यह है मामला
सेक्टर-9 निवासी केवल गर्ग की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शालीमार मेगा मॉल के एमडी आरके अग्रवाल, डायरेक्टर उनकी पत्नी कमलेश अग्रवाल और इंडस बैंक के ब्रांच मैनेजर जतिंदर सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि केवल गर्ग ने मेगा मॉल में पाटर्नरशिप करने के लिए आरकेअग्रवाल को 10 करोड़ 20 लाख रुपये दिए थे, लेकिन शर्तों के मुताबिक उन्होंने कोई मुनाफा नहीं दिया।