फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police new scandal case, pu girl traped

छात्रा को सेल्यूट, जिसने पकड़वाए वर्दी के दो 'दाग'

Mon, 27 Jan 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police new scandal case, pu girl traped

शांतिकुंज में बैठी पीयू की छात्रा की बहादुरी के चलते ही उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाले चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप और अनिल पकड़े गए।

विज्ञापन


दोनों को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया गया। एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने आईआरबी में तैनात कांस्टेबल कुलदीप और अनिल की विभागीय जांच के आदेश दिए है।

पीयू के छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जनवरी को वह यूनिवर्सिटी में एमबीए कर रही छात्रा के साथ सेक्टर-16 शांतिकुंज में बैठा हुआ था। इतने में खाकी वर्दी में दो कांस्टेबल आए और उनका नाम पता नोट करके पुलिस स्टेशन लेकर जाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन


मामला दर्ज करने की धमकी देकर कांस्टेबल कुलदीप और अनिल ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। उसने 200 रुपये दे दिए और बाकी के रुपये बाद में देने के लिए कहा।

कांस्टेबल अनिल ने गारंटी के तौर पर छात्रा की कानों की बाली रख ली और कहा कि रुपये लेकर आना और बाली वापिस ले जाना।

इसके बाद कांस्टेबल अनिल छात्रा को फोन कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा ने कांस्टेबल से परेशान होकर उसकी फोन पर रिकॉर्डिंग की। विजय शर्मा ने अपने जानकार इंस्पेक्टर को सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के कहने पर सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी इंचार्ज ने छात्रा को तंग करने वाले पुलिस जवानों को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर बुलाने के कहा और इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगाया। छात्रा से रुपये लेने आए कांस्टेबल कुलदीप और अनिल को पुलिस ने दबोच लिया और उनके पास से कानों की बाली बरामद कर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कांस्टेबल अनिल और कुलदीप के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और रुपये ठगने का मामला दर्ज कर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें रविवार को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed