{"_id":"63daa2545d1e9416463a7b3f","slug":"chandigarh-police-caught-a-boy-and-a-girl-who-snatched-mobile-phones-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: युवक चलाता था बाइक, पीछे बैठी युवती झपटती थी मोबाइल, चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: युवक चलाता था बाइक, पीछे बैठी युवती झपटती थी मोबाइल, चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को किया काबू
Wed, 01 Feb 2023 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:03 PM IST
सार
दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। इनपर पहले भी केस दर्ज हैं। पकड़े जाने पर पूछताछ में मोबाइल झपटमारी के दो मामले सुलझे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
phone snatching
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी है जो युवक के साथ मिलकर वारदात करती थी। युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों के मोबाइल झपट लेती थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के साथ मोबाइल स्नैचिंग के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मुक्तसर (पंजाब) के रहने वाले विक्रम लाडी (31) और रमन (24) के रूप में हुई है। आरोपियों ने 28 जनवरी को सेक्टर 37-38 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 40-41 के लाइट प्वाइंट पर मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
दोनों मामलों की शिकायत मिलने के बाद एसपी दक्षिण/पश्चिम मृदुल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में थाना 39 प्रभारी इंस्पेक्टर इरम रिजवी के साथ एएसआई किरणपाल, कांस्टेबल संत लाल, कांस्टेबल सुमित, महिला कांस्टेबल मोनू, कांस्टेबल उधम सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
टीम को सूचना मिली कि एक आरोपी विक्रम सेक्टर-41 के पास सक्रिय है। सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-41/42 डिवाइडिंग रोड के पास नाका लगा दिया। यहीं पर एक आरोपी विक्रम पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद आरोपी युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। साथ ही स्नैचिंग के दौरान इनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पंजाब नंबर की बाइक भी जब्त की है। पुलिस अब पूछताछ करने में जुटी है कि उन्होंने और कौन-कौन से वारदातों को अंजाम दिया है।
दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज
पुलिस की तरफ से बताया गया कि दोनों झपटमारों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। विक्रम लाडी के खिलाफ पंजाब में अलग-अलग जगहों पर छह मामले दर्ज हैं जिनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कई मामले शामिल हैं। पकड़ी गई आरोपी युवती के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं।