फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police beat up father and son in beat box

चंडीगढ़ पुलिस की गुंडागर्दी: बाप-बेटे के साथ मारपीट..सफेद कागज पर जबरन अंगूठा लगवाया, कांस्टेबल ने तो हद कर दी

Tue, 05 Aug 2025 10:51 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 05 Aug 2025 10:51 AM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने गुंडागर्दी दिखाते हुए बाप-बेटे के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं पीड़ितों से सफेद कागज पर जबरन अंगूठा लगवाया और धमकी देते हुए बीट बॉक्स में थप्पड़ मारे। 

विज्ञापन
Chandigarh police beat up father and son in beat box
chandigarh police - फोटो : संवाद

विस्तार

वी केयर फॉर यू... यह चंडीगढ़ पुलिस का स्लोगन है, लेकिन जो घटना हुई है वह इसके बिल्कुल उल्ट है। क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने गुंडागर्दी दिखाते हुए बाप और बेटे के साथ मारपीट की है। किशनगढ़ में एक युवक ने पुलिस पर बीट बॉक्स में मारपीट, धमकी देने और सफेद कागज पर जबरन अंगूठा लगवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किशनगढ़ निवासी पीड़ित असमित कुमार ने आईजी को ईमेल के जरिये शिकायत भेजकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आईटी पार्क थाना प्रभारी ऊषा रानी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


पीड़ित ने आईजी को दी शिकायत में लिखा कि 28 जुलाई 2025 को दोपहर 12:13 बजे उसके पिता को एक स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिसकर्मी केशव दहिया और जितेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


असमित ने बताया कि वह और उनके पिता स्कूटर सवार के साथ बीट बॉक्स में गए। वहां पूछताछ के दौरान केशव दहिया ने अपशब्द कहे। जब असमित ने इसका विरोध किया तो मौजूद कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद जब वे घर लौटने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पिता और बेटे की बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर अंदर करने की धमकी
असमित का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उल्टा केस दर्ज कर अंदर कर देंगे। इतना ही नहीं उनसे जबरदस्ती एक सफेद कागज पर अंगूठा भी लगवाया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके पिता से कहा कि वे सड़क पर क्यों खड़े थे। उसका कहना है कि उसके पिता को चोट आई थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया।


एसआई मारपीट से रोक रहे थे लेकिन नहीं रुके
असमित ने बताया कि किशनगढ़ चौक के सामने बने बीट बॉक्स में जब उनके साथ मारपीट की जा रही थी तो वहां मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिसकर्मी उनकी बात मानने के बजाय पिता-पुत्र को पीटते रहे। असमित ने कहा कि उसने मारपीट का वीडियो भी बनाया लेकिन पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। उसके फोन में अब सिर्फ एक तस्वीर बची है जिसमें चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed