{"_id":"5c57c9f0bdec22556767fd09","slug":"chandigarh-police-arrested-father-who-tortured-18-year-old-daughter-police-rescued-the-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 साल की बेटी को गर्म चिमटे से दागने वाला पिता गिरफ्तार, बोला- झूठी है वो, मैंने कुछ नहीं किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 साल की बेटी को गर्म चिमटे से दागने वाला पिता गिरफ्तार, बोला- झूठी है वो, मैंने कुछ नहीं किया
Mon, 04 Feb 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
मां-बाप ने बेटी को टॉचर किया
18 साल की बेटी को गर्म चिमटे से दागने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि बेटी झूठ बोल रही है, उसने कुछ नहीं किया। उसने नहीं, बल्कि बेटी ने खुद ही गर्म चिमटे से अपने शरीर को जख्म दिए हैं। हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से ही पकड़ लिया गया।
अब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी, ताकि सच सामने आ सके। लड़की की मां से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से परिवार के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती को आशियाना भेज दिया गया है। मामला बेहद संगीन है, ऐसे में सच का सामने आना बेहद जरूरी है। लड़की की हालत काफी नाजुक थी, अगर थोड़ा समय और निकलता तो उसकी जान जा सकती थी।

Trending Videos
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
बता दें कि शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि रामदरबार फेज-2 स्थित एक घर से लड़की की चीखें सुनाई दे रही हैं। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती कमरे में बंद थी और बेहद डरी सहमी दर्द से कराह रही थी। उसके बाजू, हथेलियों और गाल पर गहरे जख्म थे। इसके बाद उसे फौरन जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि युवती पिता और मां के साथ रामदरबार में किराए के मकान में रहती है। उसके माता-पिता चंडीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। बीते शुक्रवार देर रात बेरहम पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के बाजू, हथेली और गाल पर गर्म चिमटे से दाग दिया। इतना ही नहीं अगले दिन उसे कमरे में बंद कर माता पिता काम पर चले गए।