फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Person arrested with 17 bicycles in Chandigarh

चंडीगढ़ में जंगल में मिली 17 साइकिलें, 2.25 लाख रुपये कीमत, आरोपी ने ऐसे खोला राज

Sat, 22 Aug 2020 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Person arrested with 17 bicycles in Chandigarh
साइकिलों के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये की 17 साइकिलें बरामद हुईं हैं। आरोपी की पहचान कांसल निवासी नीमकांता (38) के रूप में हुई है, जो कुक का काम करता था। सेक्टर-3 थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


बीते गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में खुड्डा अली शेर निवासी आदेश कुमार ने बताया कि वह सुबह सैर करने सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी साइकिल वहीं खड़ी कर दी थी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटे तो साइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत पर डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की अगुवाई में टीम गठित हुई। इसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साइकिल चोरी करने का आरोपी चंडीगढ़ क्लब की ओर साइकिल बेचने जा रहा है। 
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह की टीम में एएसआई दियाराम ने नाका लगाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आनाकानी शुरू कर दी। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि यह साइकिल सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली पार्क के पास से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 16 और साइकिलें बरामद कीं, जोकि उसने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पीछे जंगल में छिपा कर रखी थीं। आरोपी के कब्जे से बरामद साइकिलों की कीमत पुलिस ने करीब 2.25 लाख रुपये आंकी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी और एक दो साल के बेटे के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed