फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh girl child rape by neighbour boy

मां घर लौटी तो रो रही थी बच्ची, हालत देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई

Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
chandigarh girl child rape by neighbour boy
बच्ची से रेप
मां घर लौटी तो बच्ची रो रही थी, पास जाकर हाल देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वहीं एक लड़का भागता हुए नजर आया। घटना चंडीगढ़ की है। आए दिन रेप के मामले सामने आते रहते हैं, गैंगरेप के बाद अब सेक्टर-52 में पांच साल की एक बच्ची को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने अपना शिकार बना डाला।
विज्ञापन


लड़का बच्ची और उसकी बहन को खिलाने के बहाने उनके घर आया। बच्चियों की मां घर पर नहीं थी, लेकिन जब घर लौटी तो इस वारदात का पता चला। लड़के ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस के जुवेनाइल ऑफिसर ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है और अपने परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची और आरोपी लड़के का घर साथ-साथ

chandigarh girl child rape by neighbour boy
child rape
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची और आरोपी लड़के का घर साथ-साथ ही है। देर शाम लड़का बच्ची के घर गया। उस वक्त बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में ही खेल रही थी। जबकि उनकी मां घर के काम में व्यस्त थी। जब मां शौचालय के लिए घर से बाहर गई तो लड़के ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

बच्ची की मां लौटी तो दरवाजा बंद पाकर उसे कुछ संदेह हुआ। कई बार दरवाजा बजाने पर लड़के ने खोला तो पांच वर्षीय बच्ची रो रही थी। मां ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती बताई। इस दौरान लड़के ने वहां से भागना चाहा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल भी कराया गया।

जिसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर लड़के के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी बच्ची को खिलाने के लिए घर आता था, लेकिन ऐसी हरकत का बच्ची के परिजनों को अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed