फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Daughter Thrown by Husband from 8th Floor of Building on Karva Chauth Night

महिला से अवैध संबंध बने, तो करवा चौथ पर पत्नी का कातिल बना शख्स, चंडीगढ़ से खास कनेक्शन

Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम/चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Daughter Thrown by Husband from 8th Floor of Building on Karva Chauth Night
dead body - फोटो : डेमो
महिला के साथ अवैध संबंध बन गए, तो शख्स अपनी पत्नी का कातिल बन गया। उसने उसे करवा चौथ के दिन ही ठिकाने लगा दिया, मृतका का चंडीगढ़ से खास कनेक्शन है। वारदात हरियाणा में गुरुग्राम जिले स्थित अंसल वैली व्यू सोसाइटी में अंजाम दी गई। करवा चौथ की रात को एक निजी कंपनी के सहायक निदेशक विक्रम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका दीपिका चंडीगढ़ की रहने वाले थी और गुरुग्राम में एक बैंक में सहायक निदेशिका के तौर पर कार्यरत थी। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की गैलरी में आकर खड़ी हो गई। तभी विक्रम ने पीछे से उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपिका के परिजनों ने  रविवार सुबह विक्रम पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विक्रम ने प्रेम प्रसंग के कारण उनकी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती में होता था झगड़ा

Chandigarh Daughter Thrown by Husband from 8th Floor of Building on Karva Chauth Night
Dead Body
पुलिस को दिए बयान में मूलत: चंडीगढ़ निवासी हरिकिशन आहूजा ने कहा कि उनकी बेटी दीपिका (32) इंडसइंड बैंक में बतौर सहायक निदेशिका तैनात थी। उसने करीब 6 साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्रम चौहान से प्रेम विवाह किया था। विक्रम स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक है। दोनों ही अंसल वैली व्यू की टावर टी-3 में रहते थे। उनके दो बच्चे हैं।

हरिकिशन आहूजा ने बताया कि दीपिका को नहीं पता था कि शनिवार को उसकी जिंदगी का अंतिम करवाचौथ होगा। उसके परिजनों ने बताया कि सोसायटी की एक अन्य महिला से विक्रम का प्रेम प्रसंग होने के कारण उसका दीपिका से अक्सर झगड़ा होता था। दीपिका व विक्रम की नौकरी गुरुग्राम में थी। शादी के बाद से दोनों ही इस सोसायटी में आकर रहने लगे थे।

कुछ समय पहले विक्रम की दोस्ती सोसायटी में रहने वाली महिला से हो गई। महिला भी शादीशुदा थी। विक्रम और महिला में नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसका विरोध करने पर विक्रम व दीपिका में तनाव रहने लगा। करीब 5 महीने पहले दीपिका ने बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ और विक्रम की महिला दोस्त का उसके घर पर आना जाना बढ़ गया। दीपिका विरोध करती तो विक्रम महिला दोस्त के घर चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed