{"_id":"580247764f1c1b6c6128ecf0","slug":"chandigarh-boy-murdered-in-doubt-of-running-with-wife-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर मार-मार कर कत्ल कर दिया युवक, पत्नी और शक बनी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर मार-मार कर कत्ल कर दिया युवक, पत्नी और शक बनी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लिए दोस्तों ने कत्ल किया दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर मार-मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। वजह सामने आई तो मृतक युवक के परिजनों के होश उड़ गए। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। पत्नी को भगाने के शक में एक युवक ने इंदिरा कालोनी के युवक की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान (18) को दशहरा के दिन (11 अक्तूबर को) दोपहर दो बजे कॉलोनी में ही रहने वाले रामजस (32) नामक युवक ने पत्थर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
जीशान के सिर और छाती की हड्डियां टूट गई थीं। उसका इलाज सेक्टर -32 जीएमसीएच में चल रहा था। शनिवार सुबह सात बजे जीशान की अस्पताल में मौत हो गई। आईटी पार्क थाना के कार्यकारी एसएचओ मलकीयत सिंह ने बताया कि जीशान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार को परिजनों को हवाले कर दिया गया। मोहम्मद आशिक ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद जीशान पिछले 6 साल के शुगर की बीमारी से पीड़ित था।
विजय दशमी को दोपहर बाद दो बजे जब वह शिवालिक गार्डन स्थित लैब में टेस्ट करवा कर घर के सामने पहुंचा तो रामजस ने उसको पत्थर मारा। जीशान अपने मोटर साइकिल से गिर गया। इसके बाद रामजस ने उसकी छाती और सिर पर तीन बार पत्थर से वार किया। जिससे उसके सिर और छाती की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
आशिक ने बताया कि वह घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत अपनी भाई को उठाकर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले गया । जहां से उसको सेक्टर -32 के जीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। कार्यकारी एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन ही आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपी रामजस के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
हत्यारोपी रामजस की पत्नी उसको छोड़ कर चली गई है। रामजस ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी पत्नी को भागने में जीशान का हाथ था। जिस कारण उसने जीशान का मारा है।
- टिक्का सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी