खतरनाक जिद...तेज रफ्तार...छीन ले गई जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ बाइक पर जाने की जिद उसे मौत तक ले जाएगी, किसी ने ख्वाब में भी सोचा न होगा। दोस्तों के साथ बाइक पर शिमला घूमने निकले 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
हादसा परवाणू-शिमला राजमार्ग पर गांव ध्यारीघाट के पास हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम आकाश बताया जा रहा है।
वह सेक्टर 23 के ज्वेलर अवतार सिंह का बेटा था और खालसा कॉलेज का स्टूडेंट था। सेक्टर-30 के रहने वाले आकाश शर्मा के साथ हुए हादसे का कारण तेज रफ्तार भी बताया जा रहा है।
तेज रफ्तार और असंतुलन ने ली जान
शिमला से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम आकाश और उसके दोस्त वापिस लौट रहे थे। दो दोस्त आगे निकल गए और आकाश पीछे था। ध्यारीघाट में सामने से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। पुलिस ने बताया कि छात्र तेज रफ्तार के कारण मोड़ काटते वक्त वह संभाल नहीं पाया और रांग साइड पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया।
जिद ने छीना ज्वेलर का सोने-सा बेटा
आकाश के पिता अवतार सिंह की सेक्टर-23 में ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटा मोहाली में किसी ट्रेनिंग में गया था। वहां से उसने दोस्तों के साथ बाइक से शिमला जाने का प्लान बना लिया।
इस पर उन्होंने पहले मना कर दिया था मगर उसने बार-बार जिद की तो हां कर दी। उन्हें अफसोस है कि अगर जिद के आगे न झुकते तो बेटा आज जीवित होता।