फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Activa Rider Fired Upon Over Old Enmity Shots Fired

Chandigarh: पुरानी रंजिश में एक्टिवा सवार पर फायरिंग, गवर्नर के कार्यक्रम से 700 मीटर दूर चली गोलियां

Mon, 23 Mar 2026 09:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Mar 2026 09:28 AM IST
सार

आरोपी ने सड़क पर जा रहे सफेद एक्टिवा सवार सागर पर पीछे से गोली चलाई। गोली चलाने के बाद आरोपी पैदल एक्टिवा सवार को देखने के लिए भागा और फिर पीछे मुड़कर कई बार बालों में हाथ मारता हुआ गली में फरार हो गया।

विज्ञापन
Chandigarh Activa Rider Fired Upon Over Old Enmity Shots Fired
चंडीगढ़ सेक्टर 38 में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में लगातार फायरिंग और हत्या की वारदातों से दहशत का माहौल है। पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग, फिर सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या और अब सेक्टर-38 में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर-38 में जिस जगह फायरिंग हुई वहां से करीब 700 मीटर दूर महिला भवन में पंजाब के गर्वनर का कार्यक्रम चल रहा था। यहीं नहीं शहर में 50 नाके लगे हुए थे, इसके बावजूद आरोपी गोली चलाकर फरार हो गया। पंजाब के गर्वनर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। 
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने सड़क पर जा रहे सफेद एक्टिवा सवार सागर पर पीछे से गोली चलाई। गोली चलाने के बाद आरोपी पैदल एक्टिवा सवार को देखने के लिए भागा और फिर पीछे मुड़कर कई बार बालों में हाथ मारता हुआ गली में फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सागर और उसके दोस्तों ने प्रियांशु की पिटाई की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच चल रही रंजिश और बढ़ गई थी। रविवार शाम को वह सेक्टर 38 ए में अपनी दादी के पास आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चलाई गोली

जांच में सामने आया कि फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई। सेक्टर-38 निवासी सागर और सेक्टर-38 सी निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले सागर और उसके दोस्तों ने प्रियांशु की पिटाई की थी। उससे पहले भी प्रियांशु का कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर सागर एक्टिवा पर जा रहा था । पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने बताया कि सागर उसके पास से एक्टिवा लेकर दो-तीन बार निकला।

उसे डर था कि कहीं सागर उस पर हमला न कर दे। जैसे ही सागर सड़क पर उसके पास से निकला, उसने पिस्टल निकालकर पीछे से गोली चला दी। गोली जमीन पर लगी और सागर मौके से एक्टिवा लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, जिला क्राइम सेल और सेक्टर 39 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को मौके से गोली का एक खोल बरामद हुआ है।

दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

जिला क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रियांशु को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल बरामद कर ली । सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रियांशु पर पहले से हत्या के प्रयास के तीन केस दर्ज हैं। उस समय वह नाबालिग था। दो मामलों में वह बरी हो गया, जबकि एक मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

सुमित उर्फ गोलू हत्या से जुड़ रही कड़ियां

सागर के परिजनों का आरोप है कि मौलीजागरां निवासी सुमित उर्फ गोलू की चाकू मारकर हत्या के मामले की रंजिश में यह फायरिंग करवाई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें सागर के परिजनों ने बताया कि सुमित उर्फ गोलू के परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली थी, जिसमें दो दिन में धमाका करने की बात लिखी गई थी।

पुलिस सोशल मीडिया पर डाली गई धमकी भरी पोस्ट की भी जांच कर रही है और मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और पूछताछ करेगी कि गोली उसने किसी के कहने पर चलाई या व्यक्तिगत रंजिश में। दोनों ग्रुप डड्डूमाजरा में घूमते थे। डड्डमाजरा में भी दोनों ग्रुप कई बार आमने सामने हो चुके हैं। उनका झगड़ा भी हुआ था।

चंडीगढ़ में बढ़ रही फायरिंग की घटनाएं

17 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग हुई थी। अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए।
18 मार्च को सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पंजाब एजीटीएफ ने कैथल में मुठभेड़ कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अब सेक्टर-38 में फायरिंग की घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed