फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chairman of punjabi theater commit suicide in bathroom

यूथ अकाली नेता ने हिरासत में लगाया फंदा

Sun, 13 Sep 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 13 Sep 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
chairman of punjabi theater commit suicide in bathroom

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिकवरी के लिए लुधियाना लाए गए यूथ अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पंजाबी रंगमंच के चेयरमैन संतोख सिंह सुखाणा ने एक निजी होटल के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


दिल्ली की नारायणा पुलिस शनिवार शाम को सुखाणा को लेकर लुधियाना आई थी, लेकिन लुधियाना पुलिस को इस बारे में पता नहीं था। रविवार सुबह जब आरोपी बाथरूम से बाहर नहीं आया। दिल्ली पुलिस के मुलाजिम अंदर घुसे तो संतोख सिंह का शव लटकता देखा। उन्होंने शव को नीचे उतारा तब तक सुखाणा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी में सुसाइड की सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन जोगिंदर सिंह, एसीपी नार्थ रमनीश चौधरी और थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने लिखा कि उसके घर में छह पेज का सुसाइड नोट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरा सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें सुखाणा ने अपनी मौत का जिम्मेदार अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, राजू ठकराल, सुरेश कुमार शेरा, प्रीतम सिंह भरोवाल और डिंपल कालड़ा को बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई थी

chairman of punjabi theater commit suicide in bathroom

जगरांव के गांव सुखाणा के रहने वाले संतोख सिंह सुखाणा के भाई राजदीप सिंह ने बताया कि संतोख सिंह का दिल्ली में रहने वाले चरणजीत से पैसे का कोई लेन-देन था। चरणजीत सिंह ने संतोख के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज करवाया। तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस संतोख को अपने साथ ले गई थी।

उनके साथ चरणजीत भी था। शनिवार शाम को दिल्ली पुलिस संतोख सिंह को लेकर रिकवरी के लिए लुधियाना पहुंची, लेकिन लुधियाना पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस घंटाघर के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुकी। रविवार सुबह संतोख बाथरूम गया और गीजर के साथ परना बांधकर जान दे दी।

जब काफी देर तक संतोख बाहर नहीं आया तो दिल्ली पुलिस मुलाजिमों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ समय बाद उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर संतोख का शव लटक रहा था। उन्होंने होटल प्रबंधकों के जरिए डॉक्टर को जानकारी दी। इसके बाद जिला पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

बिना बताए आई थी दिल्ली पुलिस: एडीसीपी जोगिंदर

एडीसीपी वन जोगिंदर सिंह ने कहा कि संतोख के खिलाफ दिल्ली में धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज था। शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे लुधियाना लेकर आई थी, लेकिन इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने लुधियाना पुलिस को नहीं दी।

उन्होंने कहा कि संतोख के कब्जे से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें उसने अकाली नेता गोशा के साथ-साथ कई लोगों का नाम उजागर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed