{"_id":"644194eaeab4b33ca0044603","slug":"cdpo-and-peon-caught-red-handed-for-taking-bribe-in-fatehgarh-sahib-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehgarh Sahib: सीडीपीओ और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायत पर विजिलेंस ने लिया एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehgarh Sahib: सीडीपीओ और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायत पर विजिलेंस ने लिया एक्शन
Fri, 21 Apr 2023 01:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:12 AM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अंजू भंडारी और उनके चपरासी बलिहार सिंह को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त सीडीपीओ और उसके चपरासी को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रयौणा नीवां निवासी ममता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उपरोक्त दो कर्मचारियों ने उन्हें आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्त करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके लिए उन्होंने पहले ही आवेदन किया था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन