{"_id":"1579879a6533140a67b875d3e47bc44d","slug":"cbse-board-student-attempt-to-suicide-after-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 फीसदी अंक आए तो खुदकुशी का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
66 फीसदी अंक आए तो खुदकुशी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
बारहवी कक्षा के नतीजे में नंबर कम आने पर एक हेड कांस्टेबल की बेटी ने सेक्टर-26 स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। लड़की के परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को सेक्टर-16 अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की की हालत पीजीआई में स्थिर बनी हुई है। जिस समय लड़की ने खुदकुशी का प्रयास किया उस समय उसके पिता घर पर ही थे। उसकी 17 वर्षीय बेटी ने अपने कमरे की कुंडी बंद कर पंखे से कपड़ा बांध फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
खटखटाने पर जब बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। जब अंदर देखा तो नाबालिग छत से लटकी हुई थी। उसने तुरंत बेटी को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार लड़की के 66 प्रतिशत अंक आए थे।
विज्ञापन