फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI nabs Regional Manager and Surveyor of New Indian Insurance Company for taking bribe

Chandigarh: 12 लाख की रिश्वत लेते न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर और सर्वेयर को CBI ने दबोचा

Wed, 04 Jan 2023 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने परवाणु के एक उद्योगपति को एक करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम देने का न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिया था। इस राशि को जारी करने के लिए क्षेत्रीय मैनेजर और सर्वेयर ने पूरी राशि का 12 फीसदी रिश्वत की मांग की जो 12 लाख बनता है। उद्योगपति ने सीबीआई को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
CBI nabs Regional Manager and Surveyor of New Indian Insurance Company for taking bribe
जीएम व अन्य कर्मचारी से पूछताछ करते सीबीआई अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर जेके मित्तल और सर्वेयर एनएस सिद्धू को 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिमला से एसपी राजेश व डीएसपी बलबीर शर्मा के नेतृत्व में आई सीबीआई की टीम ने चंडीगढ़ में यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन


दिल्ली स्थित राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने परवाणु के एक उद्योगपति को एक करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम देने का न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिया था। इस राशि को जारी करने के लिए क्षेत्रीय मैनेजर और सर्वेयर ने पूरी राशि का 12 फीसदी रिश्वत की मांग की जो 12 लाख बनता है। उद्योगपति ने सीबीआई को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर जेके मित्तल और सर्वेयर एनएस सिद्धू को बुधवार को चंडीगढ़ में रिश्वत के पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-17 स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में देर रात तक सीबीआई की कार्रवाई जारी रही। सीबीआई ने कंपनी के दोनों अधिकारियों को भी बिठाए रखा और पूछताछ की। सीबीआई की तरफ से बताया गया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed