फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash looted at gunpoint in Amritsar of Punjab

Amritsar News: अमृतसर में अपराधी बेखौफ, फायरिंग कर युवक से 4.5 लाख की नकदी लूटी

Fri, 17 Nov 2023 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

छेहरटा थाना प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही वह वारदातस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर एक्टिवा के नंबर का पता लगा लिया गया है। इसी आधार पर जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Cash looted at gunpoint in Amritsar of Punjab
बैंक के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में अपराधी बेखौफ हैं। छेहरटा के जनाहर नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक्टिवा सवार दो युवकों ने बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक युवक को घेरकर 4.5 लाख रुपये की नकदी लूट ली है। लुटेरों ने फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


छेहरटा के थाना प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि वारदातस्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय दीपक कुमार ने बताया कि वह कलेक्शन का काम करता है। लोगों से कलेक्शन करने के बाद उक्त राशि को अपनी कंपनी के बैंक खाते में जमा करवा देता है। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी वह कलेक्शन को बैंक में जमा करवाने जा रहा था। 
विज्ञापन


उसके बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। रास्ते में एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने उसे घेर लिया और नगदी वाला बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर लुटेरों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद लुटेरे बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेहरटा थाना प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही वह वारदातस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर एक्टिवा के नंबर का पता लगा लिया गया है। इसी आधार पर जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed