{"_id":"07869cb948659271750f0e132c2a3b9e","slug":"cash-and-jewelry-theft-by-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार मां-बेटी ही घर से ले उड़े 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार मां-बेटी ही घर से ले उड़े 10 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलटाना के रविंदरा एन्कलेव निवासी व्यक्ति एक ने चंडीगढ़ में रहने वाली एक रिश्तेदार और उसकी बेटी पर उसके घर से दस लाख कैश और गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पुलिस में शिकायत देने के बाजवूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राजेश शर्मा का आरोप है कि उनकी रिश्तेदार कृष्णा देवी उर्फ मीनाक्षी तथा उसकी बेटी पूजा 19 जुलाई को उनसे मिलने उनके घर आए। इस दौरान उनकी पत्नी जब चाय बना रही थी तो कृष्णा देवी ने उनके कपड़े फटे होने पर उनसे सुई धागा मांगा और कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर कपड़े सिलने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह बाजार से कुछ खाने का सामान लेने चले गए। जब वह वापस आए तो कृष्णा देवी व उनकी बेटी घर से जाने लगे। इस पर उन्होंने उन्हें रोका, लेकिन वह नहीं रुके।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह कमरे में आए तो देखा कि अलमारी का लॉकर खुला पड़ा है। लॉकर से सोने-चांदी के गहनों के अलावा 10 लाख रुपये कैश गायब थे। यह पैसे उन्हें प्लॉट बेचने पर मिले थे।
उन्होंने बताया कि वहां खड़ी उनकी आठ वर्षीय बेटी डरी सहमी थी। उसने बताया कि अलमारी से चोरी उनकी रिश्तेदार ने की है। साथ ही उन्होंने उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए चुप रहने को कहा। इस पर राजेश ने पुलिस में शिकायत की। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं, बलटाना चौकी के इंचार्ज अमनदीप सिंह का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। वहीं शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर एसएसपी मोहाली से मुलाकात की और उनसे कार्रवाई की मांग की है।