फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case will run on two ASI of Haryana Police

हरियाणा पुलिस के दो एएसआई पर चलेगा केस

Mon, 28 Oct 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
 case will run on two ASI of Haryana Police
धोखाधड़ी मामले में फंसे युवक को क्लीन चिट देने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए हरियाणा पुलिस के निलंबित एएसआई जगदीश राम और एएसआई जतिंद्र पर केस चलेगा।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने विजिलेंस को दोनों पर केस चलाने की अनुमति दे दी है। विजिलेंस एक सप्ताह में दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर करेगी।

चंडीगढ़ विजिलेंस ने इसी साल 14 मई को सीएम हरियाणा के आवास पर तैनात एएसआई जगदीश राम को सेक्टर-10 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल की पार्किंग से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया था।
विज्ञापन


एएसआई जगदीश यह रिश्वत कैथल सीआईए में तैनात एएसआई जतिंदर कुमार के कहने पर ले रहा था।

कैथल पुलिस ने मौली जागरां निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कुमार ने उसे केस से बाहर निकालने के लिए 13 लाख रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला था कि  पकड़े जाने से बीस दिन पहले शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने पांच लाख रुपये एएसआई जगदीश राम को दिए थे। उसने ये रुपये आगे एएसआई जतिंदर को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed