फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case registered on associate professor

बीडीएस छात्रा सुसाइडः एसोसिएट प्रोफेसर पर केस दर्ज

Sun, 01 Dec 2013 10:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Dec 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
case registered on associate professor
बीडीएस की छात्रा अनुकृति की खुदकुशी के मामले में सेक्टर-25 स्थित डेंटल कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर सविता पराशर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 पुलिस को अनुकृति के कमरे की जांच में शनिवार को सुसाइड नोट भी मिला। इसी के आधार पर प्रोफेसर पर मामला दर्ज किया गया है।

अनुकृति (22) के पिता एसीपी त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी और फैकल्टी ने उसे जान बूझकर प्रेक्टिकल में फेल किया था। सुसाइड नोट में उसने अभिभावकों को गुड लक कहते हुए उन्हें छोड़कर जाने के लिए माफी मांगी है।


सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि सुसाइड नोट को आधार मानते हुए टीचर सविता पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जल्द ही टीचर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। युवती की हैंड राइटिंग की जांच के लिए सैंपल सीएफएसएल लैब में भेज दिए गए हैं।

अनुकृति डेंटल कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हाल ही में उसका परीक्षा परिणाम आया था वह फेल हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को घर में छत से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन


उस समय घर पर कोई नहीं था। माता-पिता लखनऊ गए थे। पिता आईटीबीपी में सीएमओ के पद पर तैनात हैं। शनिवार को ही अभिभावक चंडीगढ़ लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed