फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case ragistered against former mayor in Jalandhar

जालंधरः बिल्डिंग इंस्पेक्टर से हाथापाई करने वाले पूर्व मेयर सुरेश सहगल के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Tue, 30 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
case ragistered against former mayor in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर

पूर्व मेयर सुरेश सहगल को अवैध निर्माण रुकवाने गए बिल्डिंग इंस्पेक्टर से हाथापाई करना और गालियां निकालना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पूर्व मेयर सुरेश सहगल समेत एक बब्बू नामक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज कर दिया हैं। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर 54 में पड़ते फगवाड़ा गेट से सटे शिवराज गढ़ मोहल्ले में अवैध निर्माण कर रहे सुलक्षण शर्मा का काम रुकवाने गए थे। जब मकान मालिक सुलक्षण शर्मा को अवैध निर्माण बंद करने को कहा तो उसने बहस शुरू कर दी और पूर्व मेयर सुरेश सहगल को मौके पर बुलवा लिया।
विज्ञापन


 निगम के अधिकारियों का आरोप है कि पूर्व मेयर सहगल ने तैश में आकर निगम टीम से धक्कामुक्की शुरू कर दी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी से हाथापाई की और गाली गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। बिल्डिंग इंस्पेक्टर से हुई मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को नगर निगम के सभी अफसर एकजुट हो गए और निगम कमिश्नर दीपर्वा लकड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मेयर सहगल पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कमिश्नर दीपर्वा लकड़ा ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दे दी गई हैं। थाना तीन के प्रभारी कंवर विजयपाल ने कहा कि पुलिस ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाले आरोपी पूर्व मेयर सुरेश सहगल और बब्बू नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही हैं। 

बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने गरीब परिवार से मांगे थे 10 हजार रुपये : सहगल 
पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने कहा कि परिवार से बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। उनका आरोप है कि इसके पहले भी इंस्पेक्टर निगम फीस के नाम पर परिवार से पांच रुपये की रिश्वत डकार गया था। सहगल ने कहा कि इंस्पेक्टर ने मकान मालिक की पत्नी के साथ बदसलूकी की थी, जिस कारण उन्हें गुस्सा आ गया था। एक महिला के साथ निगम इंस्पेक्टर का ऐसा व्यावहार कहां की इंसानियत हैं। 

मकान मालिक बोला पत्नी के गहने गिरवी रखकर घर की करवा रहा था मरम्मत 
सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए मकान मालिक सुलक्षण शर्मा ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का साथ उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। इसलिए उन्होंने मौके पर पूर्व मेयर सुरेश सहगल को बुला लिया, जिन्होंने बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मुझे और मेरे परिवार को बचाया। सुलक्षण शर्मा ने कहा कि पत्नी के गहने गिरवी रखकर दो लाख का कर्ज लिया था, इन रुपयों से घर की मरम्मत का काम करा रहा था। 

वह निगम की बनती फीस जमा कराने के तैयार हैं। इसको लेकर कई बार निगम कार्यालय में गया, मगर काम नहीं किया गया। शर्मा का आरोप है कि यह सब इलाका पार्षद रीटा शर्मा के कहने पर हो रहा हैं। पार्षद रीटा शर्मा के पति सुभाष शर्मा ने कहा कि उनकी पत्नी पिछले काफी दिनों से डेंगू से पीड़ित हैं। उनकी पार्षद पत्नी पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed