फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of uploading morphed pictures of girl students of private school in Chandigarh on social media

शर्मनाक: एआई की मदद से नौ छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो बना वायरल की, स्कूल की वेबसाइट से चुराईं तस्वीरें

Thu, 12 Oct 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 12:03 PM IST
सार

मामला दस अक्तूबर का है। एक छात्रा ने अपने पिता को बताया था कि स्नैपचैट वॉल पर उसकी और स्कूल की अन्य छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड की गई हैं। इसके बाद बात पुलिस तक पहुंची।

विज्ञापन
Case of uploading morphed pictures of girl students of private school in Chandigarh on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाना क्षेत्र स्थित शहर के एक नामी स्कूल की नौ छात्राओं की तस्वीरों को छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया एप स्नैपचैट पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (एआई) की मदद से छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो तैयार की। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67ए और पॉक्सो एक्ट की धारा 13 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब पुलिस स्नैपचैट को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी मांगेगी कि किस आईपी एड्रेस से उनके प्लेटफार्म पर छात्राओं की आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अपराध में किस प्रकार के एआई का इस्तेमाल हुआ है। उधर, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने स्नैपचैट की उस आईडी को हटा दिया है, जिससे छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो डाली गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: 17 महीने बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा... इस कारण गोलियों से भूना गया था मूसेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि आरोपियों ने स्कूल के आधिकारिक पोर्टल से छात्राओं की तस्वीरों को डाउनलोड कर उनके साथ छेड़छाड़ की और बाद में स्नैपचैट पर अपलोड किया। मामले की जानकारी मिलने पर बुधवार को कुछ छात्राओं के परिजन और स्कूल शिक्षक एसएसपी को शिकायत देने पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और संबंधित आईडी हटवा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते 10 अक्तूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद एक अभिभावक को उनकी बेटी ने पूरे मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके अलावा कुछ अन्य छात्राओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें स्नैपचैट पर अपलोड किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना की जांच की सुई स्कूल के ही किसी छात्र के इर्द-गिर्द भी घूम रही है। बहरहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। 

स्कूल प्रशासन क्या बोला 

इस मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह घटना स्कूल परिसर में नहीं हुई है और न ही स्कूल का सीधे तौर पर इस घटना से कुछ लेना-देना है। स्कूल प्रशासन ने कहा है कि आपत्तिजनक तस्वीरें एक फर्जी स्नैपचैट अकाउंट से वायरल की गईं हैं। स्कूल प्रशासन ने आगे कहा है कि पीड़ित विद्यार्थियों को हर प्रकार के सहयोग और सुनवाई का मौका दिया गया है। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, वह इस मामले मे संबंधित अथॉरिटी को सहयोग कर रहे हैं और विद्यार्थियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 
 

मामला बेहद संगीन है। सेक्टर-11 थाना पुलिस और साइबर अपराध थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की छानबीन में जुटी हैं। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed