{"_id":"634b9982d72a06454108b073","slug":"case-of-cheating-of-41700-rupees-with-jeweler-of-manimajra-by-pretending-to-transfer-money-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर फ्रॉड: 41 हजार की ज्वैलरी खरीद कहा-गूगल पे कर दिया, खाते में पहुंचे ही नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर फ्रॉड: 41 हजार की ज्वैलरी खरीद कहा-गूगल पे कर दिया, खाते में पहुंचे ही नहीं
Sun, 16 Oct 2022 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:12 AM IST
सार
ज्वेलर बृजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो लोग उनकी दुकान में आए। एक गोल्ड रिंग और एक-एक जोड़ी ईयर रिंग पसंद की। इसकी कीमत 41,700 रुपये बनी। आरोपियों ने उनसे कहा कि उन्होंने गूगल पे से पेमेंट कर दी है।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : istock
विस्तार
गूगल पे से रकम ट्रांसफर का झांसा देकर मनीमाजरा के एक ज्वेलर के साथ 41 हजार 700 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। ज्वेलर्स को ठगी का अहसास होता इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मनीमाजरा के समाधि गेट बाजार में दुकान करने वाले ज्वेलर्स बृजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो लोग उनकी दुकान में आए। एक गोल्ड रिंग और एक-एक जोड़ी ईयर रिंग पसंद की। इसकी कीमत 41,700 रुपये बनी। आरोपियों ने उनसे कहा कि उन्होंने गूगल पे से पेमेंट कर दी है। जब काफी देर तक शिकायतकर्ता ज्वेलर के खाते में रकम क्रेडिट नहीं हुई तो पुलिस को शिकायत दी।
फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ पुलिस ने शहरवासियों को ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिस लगातार लोगों को जालसाजों से सावधान रहने को कह रही है। वहीं शहर में ऑनलाइन फ्रॉड की भी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। नए-नए हथकंडे अपनाकर साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं।