{"_id":"62dabc3bbee8972ecc765d5e","slug":"case-filed-against-step-father-for-molesting-daughter-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: प्यार करने के बहाने सौतेली बेटी से छेड़छाड़, पत्नी ने रोका तो पीटा, हिडन कैमरे में रिकॉर्ड करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: प्यार करने के बहाने सौतेली बेटी से छेड़छाड़, पत्नी ने रोका तो पीटा, हिडन कैमरे में रिकॉर्ड करतूत
Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
सार
पत्नी ने हिडन कैमरा लगाकर आरोपी की यह सारी हरकतें कैद कर ली। जब आरोपी को पता चला तो उसने फिर से धमकी दी और कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत न करे लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौतेली बेटी को अपनी बेटी की तरह प्यार करने का बहाना बना एक व्यक्ति नाबालिग से छेड़छाड़ करता रहा। जब आरोपी की पत्नी को पता चला तो उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। मगर महिला डरी नहीं, बल्कि उसने एक हाइड कैमरा लगाकर अपने पति की सारी हरकतें रिकॉर्ड कर लीं और इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है।
विज्ञापन
थाना डाबा की पुलिस ने जांच की और महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। उसकी करीब 17 साल की बेटी भी है। आरोपी पहले उसे अपनी बेटी ही कहता था और बेटी की तरह प्यार करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने भी कई बार उसे इसके बारे में बताया। जब उसने देखा तो इसका विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसे और उसकी बेटी के साथ मारपीट की और धमकी दी। इसके बाद उसने एक हिडन कैमरा लगाकर आरोपी की यह सारी हरकतें कैद कर ली। जब आरोपी को पता चला तो उसने फिर से धमकी दी और कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत न करे लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर इसकी शिकायत पुलिस के पास की और जांच के बाद आरोप सही मिलने पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन