फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against SHO and outpost incharge in bribe case in Kapurthala

Kapurthala News: 21 लाख की ली रिश्वत, नशा तस्कर को छोड़ा, चौकी प्रभारी गिरफ्तार, SHO की तलाश

Tue, 20 Jun 2023 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 05:23 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी चौकी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (जांच) रमनिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्द प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी जाएगी। इस मामले ने कई पुलिस अधिकारियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जांच के बाद एक डीएसपी समेत कुछ और पुलिसवालों के नाम सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
Case filed against SHO and outpost incharge in bribe case in Kapurthala
एसएचओ हरजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

21 लाख रुपये रिश्वत लेकर तस्कर को छोड़ने के आरोप में थाना कोतवाली के एसएचओ और बादशाहपुर चौकी के प्रभारी को जिला पुलिस ने नामजद किया है। थाना सुभानपुर में दर्ज केस में डील करवाने वाला बिचौलियां भी शामिल है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब बीते 12 जून को सुभानपुर एरिया से जालंधर देहात की पुलिस ने छह किलो हेरोइन व तीन हजार रुपये की ड्रगमनी समेत नशा तस्कर को दबोचा। 

विज्ञापन


उसे कपूरथला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो एसएचओ और चौकी प्रभारी की रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला प्रकाश में आया। आरोपों में घिरा एसएचओ अभी फरार चल रहा है। जबकि चौकी प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, जिला पुलिस इस मामले की प्रेसवार्ता करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


12 जून को जालंधर देहात पुलिस ने नशा तस्कर गुजराल सिंह उर्फ जोगा निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर को छह किलो हेरोइन और तीन हजार रुपये की ड्रग मनी समेत पकड़ा था। इसके बाद अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी ठट्ठा थाना सरहाली, तरनतारन और जोगिंदर सिंह उर्फ भाई निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर को नामजद करके प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड हासिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में गुजराल सिंह और जोगिंदर सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2023 को चौकी बादशाहपुर (कपूरथला) की पुलिस ने गुजराल सिंह को पकड़ा था। उस समय एसआई हरजीत सिंह वहां आ गया। जोगा ने बताया कि वह 11 फरवरी 2022 में थाना सुल्तानपुर लोधी में दर्ज एनडीपीएस केस में वांछित था। उसकी पत्नी (जोगा) जगजीत कौर मैंडी गरेवाल ने गुजराल सिंह उर्फ जोगा को छुड़वाने के लिए चौकी बादशाहपुर के प्रभारी और थाना कोतवाली के एसएचओ के साथ 21 लाख रुपये में सौदा तय किया।

एक लाख रुपये की रकम एसएचओ हरजीत सिंह ने चौकी में ले ली। अगले दिन एसएचओ हरजीत सिंह और चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने जोगा के पिता जोगिंदर सिंह और सरपंच राजपाल सिंह के भाई ओंकार सिंह उर्फ कारी निवासी गांव बूट की मौजूदगी में चौकी बादशाहपुर में 19 लाख रुपये लिए।

एक लाख रुपये चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने अलग लिए। रिश्वत के पैसे लेने के बाद एसएचओ और चौकी प्रभारी ने गुजराल सिंह उर्फ जोगा को पिता जोगिंदर सिंह उर्फ भाई व ओंकार सिंह के हवाले कर दिया। इसका खुलासा होने पर जालंधर देहात पुलिस ने कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी ने खुद कमान संभाली और मामले की जांच के बाद एसएचओ हरजीत सिंह और चौकी प्रभारी परमजीत सिंह, डील करवाने वाले गांव बूट के सरपंच के भाई ओंकार सिंह के खिलाफ थाना सुभानपुर में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, आईपीसी की धारा 222 और 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया। 

पुलिस ने आरोपी चौकी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (जांच) रमनिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्द प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी जाएगी। इस मामले ने कई पुलिस अधिकारियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जांच के बाद एक डीएसपी समेत कुछ और पुलिसवालों के नाम सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed