फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case filed against 30 fake travel agents in Patiala

पंजाब में नहीं थम रहा ट्रैवेल एजेंटों का फर्जीवाड़ा, 285 युवक भारत लौटे, 85 अब भी वहीं फंसे

Wed, 05 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Wed, 05 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
case filed against 30 fake travel agents in Patiala
plane - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री के जिले में 13 जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2018 तक विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले 30 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार गैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है।

इस मुहिम के तहत ही कार्रवाई करते हुए पटियाला के विभिन्न थानों में गैरकानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पंजाब प्रीवेंशन ऑफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट-2018 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई व्यक्तियों की ओर से शिकायतें मिली हुई थीं कि उनके साथ विभिन्न गैरकानूनी ट्रैवल एजेंटों ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


विभिन्न अफसरों की ओर से की गई पड़तालों से पाया गया है कि इन एजेंटों ने 30 केसों में विदेश भेजने का झांसा देकर विभिन्न लोगों के साथ कुल दो करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये की ठगी की है। इन जांच रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच अधिकारियों व संबंधित थानों के मुख्य अफसरों को हिदायतें दी गई हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही आरोपियों की ओर से किए गए फ्रॉड की रकम बरामद कर अदालत में जल्द चालान पेश किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

300 युवाओं ने किया प्रदर्शन

case filed against 30 fake travel agents in Patiala
plane - फोटो : file photo
डॉलरों की चमक दिखा बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले नंगल के कुछ ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मंगलवार को 300 से अधिक युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने में इनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। प्रदर्शन में रूपनगर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, नवांशहर के अलावा हिमाचल के मंडी व बिलासपुर के युवा भी शामिल थे। ये सभी इन एजेंटों की लूट का शिकार हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नंगल के तीन एजेंट उन्हें इटली की कंपनी में काम के लिए कुवैत ले गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि जिस कंपनी का वीजा उनके पास है, वह तो पहले ही ब्लैक लिस्ट की जा चुकी है। तीन माह वह वहां रहे। उनसे बकरियां चराने जैसे काम करवाए गए। इसके बदले उन्हें कुछ मेहनताना भी नहीं दिया गया। तीन माह बाद उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 285 लोग वहां से भारत आ चुके हैं। 85 युवक अभी वहीं फंसे हुए हैं। इन्होंने किसी से 1.50 लाख तो किसी से दो लाख रुपये वसूल किए थे।

डीएसपी नंगल जीपी सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी ट्रैवल एजेंट दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed